फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में सख्ती हुई तो गेट के बाहर सजाने लगे शराब की बोतलें

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के गेट के बाहर सजाई शराब की बोतल। संवाद
विज्ञापन
डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में शरारती तत्व सक्रिय
विज्ञापन


पहले भी अस्पताल के अंदर शौचालयों में मिलती रहीं है शराब की बोतलें

अब अंदर के बजाय बाहर ही सजा दी जा रही हैं बोतलें, प्रशासन मूकदर्शक

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में अब मुख्य गेट के बाहर शरारती तत्व शराब की बोतलें सजा रहे हैं। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और अन्य लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल के अंदर जाने वाले हर व्यक्ति की जांच की जा रही है। ऐसे में जिन लोगों के पास नशे की सामग्री मिल रही है, उसे वहां से ही जब्त किया जा रहा है ताकि अस्पताल के अंदर यह सब न ले जाया जा सके। पूर्व में अस्पताल के शौचालयों में शराब की बोतलें अक्सर मिलती रही हैं। ऐेसे में अब अंदर यह सामग्री नहीं ले जा पा रहे हैं तो शरारती तत्व अस्पताल के बाहर ही बोतलें सजा दे रहे हैं। अस्पताल के पास नशीले पदार्थों की ब्रिकी प्रतिबंधित है।
विज्ञापन



कुछ दिन पूर्व यहां पर एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां अवैध रूप से बेची जा रही थीं। अब वहां पर शराब पीकर बोतलें सजाई जा रही हैं। मरीजों कपिल, पंकज, संजीव, सुरेश, मनदीप, सुनील, गौरव, सरोज, राजकुमारी, धर्म प्यारी आदि ने कहा कि मुख्य गेट पर ही शराब की बोतलें सजी हैं। बच्चों को लेकर भी अस्पताल पहुंचते हैं। इससे उनपर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉॅ. रमेश भारती ने कहा कि अस्पताल के अंदर आने वाले हर व्यक्ति की जांच हो रही है और अस्पताल के बाहर का पता लगाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें