फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कल्याण संघ ने सीएम के सलाहकार को सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Nov 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ का प्रतिनिधिमंडल विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से उनके आवास पर मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कालिया की अध्यक्षता में सुनील बिट्टू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने प्रदेश में स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण संघ के बोर्ड का गठन करने, दाढ़ी में शहीदी स्मारक का निर्माण और स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की लंबित समस्याओं को हल करने के लिए नादौन में एक सम्मेलन करने की मांग की।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि संघ की सारी मांगों को पूरा करवाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिला स्वतंत्रता सेनानी कल्याण संघ के प्रधान नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, प्रदेश उपप्रधान हेमराज शर्मा, प्रदेश सचिव हरीश नंदा, मुख्य सलाहकार मनोज पाल परिहार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें