नादौन (हमीरपुर)। जिले में मंगलवार सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण नादौन क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। नादौन बाजार, बेला गांव और गगाल क्षेत्र में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को राहत एवं सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बारिश के कारण नादौन बाजार की कुछ दुकानों और कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
वहीं, बेला गांव के मिडिल स्कूल के समीप संपर्क मार्ग पर जलभराव से आवाजाही बाधित रही। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला। इसके बाद एसडीएम ने एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ नादौन शहर, बेला गांव और गगाल बस स्टॉप के समीप जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
एसडीएम निशांत शर्मा ने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और प्रभावित क्षेत्रों में शीघ्र राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की सुरक्षा और सामान्य जनजीवन बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बॉक्स
कोट गांव में अब घरों में नहीं घुसेगा बारिश का पानी
रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कोट गांव में बारिश के दौरान घरों और व्यावसायिक परिसरों में पानी घुसने की समस्या का समाधान कर दिया गया है। एसडीएम निशांत शर्मा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर एनएचएआई और जल शक्ति विभाग के सहयोग से जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। स्थानीय लोगों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फोरलेन सड़क का बरसाती पानी गांव की ओर आने से घरों और दुकानों में घुस रहा है। समस्या का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने मंगलवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और पानी की निकासी के लिए ड्रेन का निर्माण करवाया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संतोष संधू, रमेश चंद और राजेश सहित अन्य लोगों ने समस्या का समाधान करवाने के लिए एसडीएम नादौन, जल शक्ति विभाग और एनएचएआई का आभार व्यक्त किया। संवाद
गगाल गांव में सड़क पर जमा हुआ पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
गगाल गांव में सड़क पर जमा हुआ पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
गगाल गांव में सड़क पर जमा हुआ पानी। स्रोत : जागरूक पाठक
गगाल गांव में सड़क पर जमा हुआ पानी। स्रोत : जागरूक पाठक