फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ताल से हमीरपुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग

Wed, 05 Aug 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। ताल क्षेत्र के लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन से ताल से हमीरपुर के लिए सुबह 6:30 बजे सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में इस रूट पर सुबह के समय सीधी बस सुविधा नहीं है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों में अजय, पंकज, दिनेश आदि ने बताया कि हमीरपुर जिला मुख्यालय में सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, बैंकों, शिक्षण संस्थानों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन जाते हैं। सीधी बस न होने के कारण यात्रियों को पहले अन्य स्थानों तक पहुंचना पड़ता है और फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि सुबह 6:30 बजे ताल से हमीरपुर के लिए बस सेवा शुरू होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन से इस मांग पर जल्द विचार करने का आग्रह किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें