फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी बाजार में दो दिन से नहीं आ रहा पानी, नल सूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के बाजार में पिछले दो दिन से सुबह के समय पेयजल की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में पेयजल आपूर्ति न होने के कारण दुकानदारों, यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बाजार में कार्य करने वाले दुकानदारों को सुबह के समय पानी की जरूरत होती है, लेकिन इन्हें दो दिन से पानी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

लोगों में संदीप, राजेश कुमार, विनोद, राकेश, सुनील आदि ने कहा कि सुबह के समय दुकान में साफ-सफाई के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। लेकिन, बाजार में अक्सर पानी की समस्या बनी रहती है। वहीं, सार्वजनिक नलों से दिनभर कई यात्री पानी पीते हैं। लेकिन, पानी न होने पर उन्हें मजबूरन दुकान से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ती हैं। लोगों ने कहा कि बाजार में यह समस्या काफी समय से आ रही है। इसका आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया। वहीं, विभाग की ओर पानी आपूर्ति के लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया है।
इससे लोगों को पानी भरने में परेशानी झेलनी पड़ती है। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पेयजल पाइपलाइनों के रख रखाव के चलते आपूर्ति बाधित हो रही थी। विभाग की ओर से पेयजल पाइप लाइनों का मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया है। पानी आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें