फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस क्षेत्र सुजानपुर में 293 बुजुर्ग, 114 दिव्यांग घर पर ही करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में 293 बुजुर्ग, 114 दिव्यांग अपने घर में ही मतदान करेंगे। इसके लिए सुजानपुर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव अधिकारी तीन नवंबर से घर पर ही इनकी पोलिंग करवाएंगे। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले इन मतदाताओं ने इच्छा जाहिर की थी कि वह अपने घर पर ही विधानसभा चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

इसी के चलते प्रशासन ने 80 आयु वर्ग के नागरिकों व दिव्यांगों के लिए घर पर ही अपना वोट डालने का प्रावधान किया है। इसके लिए 878 दिव्यांगों, 1848 बुजुर्गों को फार्म नंबर 12 प्रदान किया था। इससे वह अपनी इच्छा अनुसार पोलिंग बूथ पर मतदान कर सकते हैं। लेकिन, इनमें से 293 बुजुर्ग, 114 दिव्यांग मतदाताओं ने ही अपना मतदान घर पर डालने की इच्छा जाहिर की है। इस पोलिंग व्यवस्था को पूरा करने के लिए तीन नवंबर से पांच नवंबर तक घर-घर जाकर पोलिंग पार्टियां सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक घर-घर जाकर मतदान करवाएंगे। सभी चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को वोटर लिस्ट प्रदान कर दी गई है। वह हर घर पर अपने चुनावी एजेंट को फार्म नंबर 101 भरकर नियुक्त कर सकते हैं। उपमंडल अधिकारी नागरिक ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें