फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी की शिकायत लेकर आरटीओ कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डे से दोसड़का और बाईपास जाने वाले लोगों को नहीं बैठाया जा रहा बस में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निजी बस ऑपरेटरों की मनमानी से परेशान लाहलड़ी गांव के लोगों ने वीरवार को आरटीओ हमीरपुर को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों सुमनलता, अनिल कुमार, त्रिलोक चंद, कैलाशो देवी, अश्वनी, उर्मिला देवी, वीरेंद्ररा कुमारी, ध्रुव आदि ने कहा कि निजी बस ऑपरेटर दोसड़का में बस में नहीं बैठने देते हैं और बदतमीजी भी करते हैं। कई दिनों से निजी बस ऑपरेटर अपनी मनमानी कर लोगों को परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि बस अड्डा से ही दोसड़का जाने वाले लोगों को बस में बैठाने से मना कर देते हैं।
विज्ञापन

महिलाओं के साथ तो ऑपरेटर खूब बहसबाजी करते हैं। अगर कोई बस ऑपरेटर बैठा भी लेता है तो बस में किराये को लेकर बहस व बदतमीजी करते रहते हैं। इस बारे में आरटीओ हमीरपुर अंकुश शर्मा ने कहा कि दोसड़का और लाहलड़ी में निजी बस ऑपरेटरों के खिलाफ बस में न बैठाने और बदतमीजी करने की शिकायत आई है। छानबीन की जा रही है। 17 सितंबर को निजी बस ऑपरेटरों की बैठक बुलाई है जिसमें सभी निजी बस ऑपरेटरों को लोगों के साथ इस तरह न करने की हिदायत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें