फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित कूड़ा कचरा संयंत्र के विरोध में उतरे मति टीहरा के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की मति टीहरा पंचायत के खसग्रां में प्रस्तावित कूड़ा-कचरा निस्तारण संयंत्र को दूसरी जगह बदलने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधायक राजेंद्र राणा से उनके निवास स्थल पर मुलाकात की। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक राजेंद्र राणा ने प्रस्तावित स्थल का दौरा किया। उसके बाद ग्रामीणों को साथ लेकर उपायुक्त हमीरपुर से मिले।
विज्ञापन

विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि खसग्रां गांव में जहां इस प्लांट को लगाया जाना प्रस्तावित है, वह क्षेत्र आबादी से करीब सौ मीटर दूर है तथा दूसरी ओर भी लोगों को जमीन अलाट हुई है। उन्होंने कहा कि चयनित जगह के पास सुबह-शाम लोग घूमने भी आते हैं। ग्रामीणों के अनुसार 10-15 साल पहले स्थापित एनआईटी हमीरपुर सीवरेज एवं वेस्ट ट्रीटमेंट स्कीम से क्षेत्र के लोग पहले से ही परेशान हैं तथा पेयजल स्रोतों के दूषित होने से कई बीमारियों से जूझ रहे हैं। उपायुक्त हमीरपुर ने भी पूरी स्थिति से अवगत होते हुए भरोसा दिलाया कि स्वयं इस मामले को देखेंगी। अगर समस्या सही पाई गई तो प्लांट को किसी दूसरी उपयुक्त जगह पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें