फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पूर्व दुकानें खोलने पर 11 दुकानदारों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित समय से पहले दुकानें खोलने पर मैहरे बाजार में मंगलवार को सुबह लगभग सवा आठ बजे बड़सर पुलिस ने दबिश देकर 11 दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की। सरकार ने दुकानें खोलने का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया है। लेकिन, उपमंडल बड़सर के विभिन्न कस्बों में कई जगह दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कई जगह सुबह 6-7 बजे ही दुकानें खुल रही हैं और रात को भी 9 से 10 बजे तक बेधड़क खुली रह रही हैं।
विज्ञापन

डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मैहरे बाजार में नियमों को ताक पर रखकर समय से पूर्व दुकानें खोली जा रही हैं। इसलिए पुलिस ने दबिश देकर 11 दुकानदारों के चालान काटकर 5500 रुपये जुर्माना वसूला है। उन्होंने उपमंडल बड़सर के सभी कस्बों के दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करते हैं तो पुलिस भविष्य में सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें