फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विक्रांत चंदेल जापान से करेंगे पीएचडी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकेन यूनिवर्सिटी के बायोलॉजी विभाग में हुआ चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय से नजदीकी क्षेत्र गांव खैडा निवासी विक्रांत चंदेल पुत्र प्रवीण चंदेल जापान से पीएचडी करेंगे। जापान की रिकेन यूनिवर्सिटी की ओर से पीएचडी के लिए विक्रांत चंदेल को चयनित किया गया है। उसका चयन बायोलॉजी क्षेत्र में पीएचडी के लिए हुआ है। विक्रांत के पिता प्रवीण चंदेल बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं और माता मोनिका चंदेल गृहिणी हैं।
विज्ञापन

विक्रांत ने हमीरपुर के निजी स्कूल से जमा दो कक्षा पास करने के उपरांत यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी से बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी की है। इसके बाद 2020 आईएचबीटी पालमपुर से प्लांट टिश्यू कल्चर में एडवांस डिप्लोमा करने के बाद जुलाई 2023 में बंगलूरू के टीडीवी संस्थान से एमएससी की है। उसकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जापान की रिकेन यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने उसे पीएचडी के लिए चयनित किया है। विक्रांत ने अपनी कामयाबी का श्रेय अभिभावकों और अध्यापकों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें