फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विजिलेंस ने जल शक्ति विभाग हरोली के सुपुर्द किए पाइप

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग कल तक देगा जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

ठाकरां और कुठार बीत में की थी विजिलेंस ने कार्रवाई
दोनों गांवों में शेड और बाड़बंदी निर्माण में सरकारी पाइप के इस्तेमाल की विजिलेंस को हुई है शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत बीते रोज दो गांवों ठाकरां और कुठार बीत में शेड एवं बाड़बंदी निर्माण में सरकारी पाइपों के उपयोग की शिकायत पर विजिलेंस ऊना ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। विजिलेंस ने जल शक्ति विभाग हरोली से भी जांच में पाइपों की सत्यता जानने के लिए सहयोग मांगा है। फिलहाल टीम की कार्रवाई में पकड़े पाइपों को जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया गया है। विभाग वीरवार तक इन पाइपों की गिनती सहित पाइपें सरकारी हैं या निजी, सभी पहलुओं की जांच कर डिटेल विजिलेंस को सौंपेगा। मंगलवार से इन पाइपों की जानकारी एवं गिनती के लिए जल शक्ति विभाग हरोली भी आगामी कार्रवाई में जुट गया है। हालांकि, विजिलेंस के अधिकारी इस संदर्भ में पुख्ता जानकारी नहीं दे रहे हैं। मामला उपमुख्यमंत्री की गृह विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सूत्रों की माने तो मामले में शिकायत के बाद प्रारंभिक कार्रवाई में ऊना विजिलेंस टीम ने पाइपों को जल शक्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया है। बाकायदा पाइपों को सुपुर्द करने के घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी हुई है। जल शक्ति विभाग से पूरे मामले में रिपोर्ट भी विजिलेंस ने मांगी है।
विज्ञापन

बीते दिनों हरोली के ठाकरां एवं कुठार बीत में जल शक्ति विभाग के पाइप निजी शेड निर्माण और बाड़बंदी में उपयोग करने के आरोप की जांच को लेकर विजिलेंस शिमला उच्च विभाग से ऊना को निर्देश मिले। इस पर ऊना विजिलेंस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सोमवार को कुठार बीत व ठाकरां गांव में पाइपों की सत्यता को लेकर जांच की, पाइपों को उपयोग करने वाले लोगों से पूछताछ की गई। इन पाइपों से 80 फीट तक लंबे शेड सहित बाड़बंदी करने की बातें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

-
पाइपों को लेकर जल शक्ति विभाग जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल इनकी सत्यता का पता लगाया जा रहा है। इन पाइपों की गिनती जल्द पूरी कर ली जाएगी।
-ई. पुनीत शर्मा, अधीशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग, हरोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें