फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन : हरोली में 7888 नलों से घरों तक पहुंचा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड हरोली में 31.93 करोड़ रुपये किए गए खर्च
विज्ञापन

सौ प्रतिशत कार्य संपन्न करने पर विभाग ने उच्चाधिकारियों को प्रेषित की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हरोली विकास खंड में जल जीवन मिशन के तहत 7888 नलों के माध्यम से हर घर नल का सपना साकार हुआ है। इस योजना पर 31.93 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। जल शक्ति विभाग हरोली की ओर से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पाइप से पेयजल मुहैया कराया गया है। हाल ही में इसका कार्य पूरा कर हरोली के विभागीय अधिकारियों को अपनी कार्य संपन्नता रिपोर्ट सबमिट कर दी गई है। इस योजना से हरोली खंड के ग्रामीण कस्बों में पेयजल मुहैया होने से लोगों की पेयजल से संबंधित समस्याओं पर विराम लगा है। पूर्व में लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए विभाग को भी टैंकों के माध्यम से पीने का पानी लोगों तक पहुंचाना पड़ता था। लेकिन, योजना के आने के बाद विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य चलाया। बीच मेंं कोविड काल में इस कार्य की रफ्तार थोड़ी थमी। हालात सामान्य होते ही जल शक्ति विभाग ने हरोली क्षेत्र में कार्य को गति दी। यही वजह है कि इस वर्ष के समापन से पूर्व ही इस योजना को विभाग ने धरातल पर उतार दिया है।
विज्ञापन


-
योजना को लेकर जल शक्ति विभाग ने तय अवधि में कार्य पूरा किया है। 7888 नलों को लगाने का कार्य किया गया है और कार्य संपन्नता की रिपोर्ट भी प्रेषित की गई है। योजना के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों के घरों में पेयजल सुचारू रूप से मिलना तय हुआ है। बड़ी आबादी इससे लाभान्वित हुई है।
विज्ञापन

-ईं. पुनीत शर्मा, अधिशाषी अभियंता, जल शक्ति विभाग हरोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें