फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सस्ता ऋण दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले महिला और पुरुष विजिलेंस ने धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लंबे समय से चला रहे थे फर्जी कार्यालय
विज्ञापन


हिमाचल लघु उद्योग कल्याण संघ के नाम से खोला था कार्यालय, रिकाॅर्ड कब्जे में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रदेश सरकार से जुड़ी उद्यम की योजनाओं के नाम पर महज दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मंजूर करवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोप में महिला और पुरुष को विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोन की इंश्योरेंस के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। ठगी की शिकायत मिलने के बाद हमीरपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हिमाचल लघु उद्योग कल्याण संघ के नाम से चलाए जा रहे कार्यालय में दबिश के दौरान विजिलेंस हमीरपुर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


यह कार्यालय कृष्ण चंद शर्मा निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ओर चलाया जा रहा था। इस दौरान यूपीआई के जरिये वसूली गई राशि के साक्ष्य बरामद हुए हैं। यह राशि लाखों रुपये में बताई जा रही है। आरोपी कृष्ण चंद इस कार्यालय को संचालित करता था, जबकि सुजानपुर के बनाल निवासी शिखा राणा इस कार्यालय में कार्य करती है। दोनों ने सरकारी योजनाओं के नाम पर दो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिलवाने के नाम पर ठगी की है। विजिलेंस की टीम ने कार्यालय को सील कर दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी कृष्ण चंद को अन्य ठगी के मामले में अदालत ने कुछ दिन पूर्व दोषी करार देते हुए तीन साल की सुजा सुनाई है। फर्जी संघ के नाम पर यह कार्यालय चलाया जा रहा है। जांच में कोई विभाग अथवा सरकार से मान्यता के दस्तावेज नहीं मिले हैं। विजिलेंस ने तमाम रिकाॅर्ड को कब्जे में ले लिया है। विजिलेंस को इस संदर्भ में शिकायत मिली थी। इसके बाद टीम ने कार्यालय में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। एएसपी विजिलेंस हमीरपुर रेणू शर्मा का कहना है कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए कार्यालय से विभिन्न दस्तावेजों को सील किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें