फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैगिंग मामले में पीड़ित के बयान दर्ज, अधिकांश आरोपी अभी जांच से बाहर

Tue, 09 Dec 2025 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सैनिक स्कूल सुजानपुर में आठवीं कक्षा के एक छात्र के साथ रैगिंग और शारीरिक उत्पीड़न के मामले में पीड़ित छात्र के अदालत के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में एफआईआर एंटी रैगिंग एक्ट और पॉक्सो एक्ट के तहत 3 दिसंबर को दर्ज की गई थी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अधिकतर आरोपियों को अभी तक पुलिस जांच में शामिल नहीं किया जा सका है।
चंबा जिला के पीड़ित छात्र के पिता द्वारा 3 दिसंबर को एसपी हमीरपुर को शिकायत दिए जाने के बाद सुजानपुर थाना में यह केस दर्ज हुआ था। शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के मद्देनजर पुलिस सतर्कता से जांच कर रही है और सिविल ड्रेस में कई बार शैक्षणिक संस्थान पहुंची है। इस पूरे मामले में स्कूल की एंटी रैगिंग कमेटी की भूमिका सवालों के घेरे में है। पीड़ित छात्र के अभिभावकों ने करीब डेढ़-दो माह पहले स्कूल प्रबंधन को शिकायत दी थी, लेकिन मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

स्कूल की कार्रवाई से असंतुष्ट होकर ही अभिभावक पुलिस के पास पहुंचे थे, जबकि संस्थान ने स्वयं इस गंभीर मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस ने स्कूल से एंटी रैगिंग और अनुशासन कमेटी का रिकॉर्ड भी मांगा है।
पुलिस के अनुसार एक आरोपी वार्डन वर्तमान में अवकाश पर है। वहीं, 12वीं कक्षा के जो नाबालिग विद्यार्थी आरोपी हैं उन्हें उनके अभिभावकों की मौजूदगी में जांच में शामिल किया जाएगा। एफआईआर दर्ज होने के बाद पीड़ित के बयान दर्ज होना एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन अब पुलिस के सामने जल्द से जल्द सभी आरोपियों को जांच के दायरे में लाने की चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें