फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने पटवारघर और पटवारी आवास के तोड़े ताले

विज्ञापन
बड़सर पटवारी के कार्यालय में शातिरों ने बिखेरा सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। तहसील बड़सर के तहत पटवारी भू व्यवस्था के कार्यालय और आवास में शातिरों ने सेंधमारी की है। हालांकि, इस दौरान कार्यालय और आवास में चोरों को नकदी, गहने या अन्य कीमती सामान न मिलने पर वह महज सामान को इधर-उधर बिखेर कर चले गए। वहीं, कार्यालय के सभी दस्तावेज भी सुरक्षित पाए गए हैं। शुक्रवार सुबह सेंधमारी का पता चलने पर पटवारी ने इसकी सूचना बड़सर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बड़सर का पटवारी दिवाली की छुट्टी के चलते अपने घर गया हुआ था। इस बात की जानकारी शातिरों को थी और शातिर पटवारी के कार्यालय में घुस गए। चोरी दिवाली वाली रात हुई है या उससे पिछली रात, इस बात का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि पटवारी दो दिन से छुट्टी पर था। शातिरों ने कार्यालय और साथ लगते आवास के कमरे में घुसकर सारा सामान बिखेर दिया।
नकदी, गहने व अन्य कीमती सामान न मिलने के चलते शातिरों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। थाना प्रभारी बड़सर मस्तराम नायक ने कहा कि शुक्रवार को पटवारी ने सेंधमारी की सूचना दी है। पुलिस मौके पर गई और छानबीन की। हालांकि, दस्तावेज या अन्य सामान चोरी नहीं हुआ है, लेकिन चोरों ने सामान बिखेर दिया। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें