फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लड़कों में वीर नाहर और लड़कियों में सोनल ठाकुर बनीं बेस्ट एथलीट

विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक अणु में अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़तीं धावक। उसंवाद
विज्ञापन
लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिले की टीम ने जीती ट्राफी
विज्ञापन


एसपी ने राज्यस्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। छात्र और छात्राओं की राज्यस्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हुई। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने नन्हे एथलीटों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत ज्यादा महत्व है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहते हैं और उनमें कई गुण विकसित होते हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने भी नन्हे एथलीटों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों की एथलेटिक्स ट्राॅफी जिला ऊना ने जीती। जबकि, हमीरपुर दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। छात्राओं के वर्ग में मंडी पहले, हमीरपुर दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों में ऊना के वीर नाहर और लड़कियों में सोनल ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। अंतिम दिन हुए मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में वीर नाहर पहले, युवम जोशी दूसरे और सक्षम सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में खुशी प्रिया पहले, कनिष्का दूसरे और राधा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में सोनल ठाकुर पहले, खुशी दूसरे और मनीता तीसरे स्थान पर रही। हाई जंप में शिवानी, कशिश और आरुषि क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में दिव्यांश चौहान, अर्जुन और अभिनव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। शॉटपुट में मन्नत, दीया और आरुषि ने क्रमश: पहले तीन स्थान हासिल किए। जबकि, लड़कों में वंशित चंदला, जिगर और अर्णव क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। डिस्कस थ्रो में वर्षा प्रथम, कनिका द्वितीय, पल्लवी ठाकुर तृतीय रही। लड़कों में वंशित चंदला पहले, साहिल दूसरे और प्रवीण तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें