फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दौर में रोजगारपरक शिक्षा जरूरी : राज्यपाल

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित सार्वभौमिक मानवीय मूल्य पर एक दिवसीय नेतृत्व विका
विज्ञापन
तकनीकी विश्वविद्यालय में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य पर कार्यक्रम में साझा किए विचार
विज्ञापन


कहा, नैतिकता और व्यावहारिकता में संतुलन बना नई पीढ़ी के बेहतर भविष्य का कर सकेंगे निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि शैक्षणिक व्यवस्था में मानवीय मूल्यों का समावेश और विद्यार्थियों का समग्र विकास सुनिश्चित करना आवश्यक है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है और इसके लिए कई प्रावधान भी किए गए हैं। राज्यपाल हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य पर एक दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षाविदों और संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की मूल भावना को समझते हुए इसके क्रियान्वयन की दिशा में कार्य करना चाहिए। विद्यार्थियों में भारतीय मूल्यों को स्थापित करके ही देश और समाज के लिए आदर्श नेतृत्व विकसित किया जा सकता है। आज के दौर में रोजगारपरक शिक्षा भी जरूरी है, लेकिन नैतिकता और व्यावहारिकता में संतुलन बनाकर हम नई पीढ़ी के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों को आत्मसात करवाने की दिशा में विश्वविद्यालय के ये सतत प्रयास अवश्य फलीभूत होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा सार्वभौमिक मानव मूल्यों पर नेतृत्व विकास कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश अरोड़ा ने वर्तमान दौर में सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों की प्रासंगिकता और शैक्षणिक व्यवस्था में इनके समावेश की आवश्यकताओं पर अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं पूर्व कुलपति, उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, तकनीकी विश्वविद्यालय के कुल सचिव केडीएस कंवर, विभिन्न तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों के अध्यक्ष, प्रधानाचार्य, अन्य अधिकारी तथा प्राध्यापक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें