शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का समापन
नादौन (हमीरपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला रविवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में उप प्रशिक्षण प्रभारी संदीप कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना और उन्हें डिजिटल उपकरणों के प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना है।
प्रशिक्षण में शिक्षकों की ओर से माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के तहत एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट, इंटरेक्टिव ग्राफिक्स आदि का उपयोग, गूगल सूट के तहत गूगल ड्राइव व गूगल शीट का व्यावहारिक अभ्यास, महत्वपूर्ण कार्यालय उपकरण रूपांतरण, छवि और वीडियो संपादन का उपयोग आदि बताया गया। कार्यशाला में नरेश मलोटिया, डॉ अमित शर्मा, राकेश कुमार, लवलेश, रविंद्र कुमार और परमजीत डोगरा ने शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। जिला शिक्षक प्रशिक्षण प्रभारी पुनीत कुमार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।