फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यमुना में डूबने से उखली के युवक की मौत

Mon, 17 Mar 2025 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मृतक युवक अनमोल मोदगिल। संवाद
विज्ञापन
वृंदावन में आचार्य की पढ़ाई कर रहा था अनमोल मोदगिल
विज्ञापन


होली के दिन यमुना नदी में दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था युवक

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। क्षेत्र की उखली पंचायत के युवक की वृंदावन में यमुना नदीं में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान अनमोल मोदगिल पुत्र अश्वनी कुमार आयु 23 वर्ष निवासी उखली के रूप में हुई है। मृतक वृंदावन में आचार्य की पढ़ाई कर रहा था। रविवार को मृतक का शव पैतृक गांव उखली पहुंचा, जहां पर श्मशानघाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।
होली के दिन दोपहर करीब दो बजे वह दोस्तों संग नहाने के लिए यमुना नदी में गया हुआ था। इस दौरान पानी गांव मार्ग पर चामुंडा घाट के पास नहाते हुए अचानक वह गहरे पानी में चला गया। अनमोल को डूबता देख उसके अन्य दोस्तों ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर लोग एकत्रित हो गए। पानी गहरा होने के साथ वहाब तेज था, जिस कारण अनमोल पानी में डूब गया। स्थानीय पुलिस सहित गोताखोरों की टीम ने मौके पर करीब पांच घंटे तक सर्च अभियान चलाया लेकिन अनमोल का कोई पता नहीं चला। शनिवार को उसका शव गहरे पानी में मिला। परिवार सदस्यों को शनिवार को अपने बेटे की मौत का पता चला, जिसके बाद मृतक का बड़ा भाई और चाचा शव को लाने के लिए वृंदावन गए। युवक की मौत से परिवार सदस्य सदमे में हैं। अनमोल मोदगिल के पिता और भाई दिहाड़ी मजदूरी और माता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पंचायत के 23 वर्षीय युवक की वृंदावन में यमुना नदीं में डूबने से मौत हो गई। रविवार को युवक का अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से गरीब परिवार को हर संभव सहायता राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

भोली शर्मा, प्रधान, उखली पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें