फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर रहेगी नजर

Sun, 18 Oct 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने और लिंगानुपात में सुधार के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित और औचक निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्णय शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार फोतेदार की अध्यक्षता में हुई गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (पीसीपीएनडीटी) अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक में लिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिला और खंड स्तर पर संबंधित अधिकारी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे, ताकि नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अधिनियम के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई के प्रावधानों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री, डॉ. अमनदीप, डॉ. पूनम, जिला जनसंपर्क अधिकारी अनिल और सहायक जिला न्यायवादी सुभाष चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें