फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में बनेगा चिल्ड्रन पार्क, खर्च होंगे 10 लाख

Mon, 17 Mar 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की बात
विज्ञापन

झूलों के साथ पार्क में स्थापित होगी ओपन एयर जिम

वर्तमान में नपं भोटा के एक भी वार्ड में नहीं है पार्क की सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में शीघ्र ही भव्य चिल्ड्रन पार्क का निर्माण होगा। इससे बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं को खेलने और सैर करने की सुविधा मिलेगी। पार्क के निर्माण कार्य के लिए नगर पंचायत को 10 लाख रुपये का बजट जारी हुआ है। इसके चलते नगर पंचायत ने टेंडर प्रक्रिया को लेकर भूमि चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। भूमि चयनित होने के बाद पार्क का निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी। भव्य चिल्ड्रन पार्क में छोटे बच्चों को खेलने के लिए झूले, बुजुर्गों को बैठने के लिए बैंच, चलने के लिए फुटपाथ और युवाओं के लिए ओपन एयर जिम स्थापित की जाएगी। ताकि बच्चों से लेकर बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पार्क का निर्माण होने से आगामी समय में लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में नगर पंचायत भोटा के सात वार्डों में एक भी सार्वजनिक पार्क की सुविधा नहीं हैं। पार्क के न होने से बच्चों को खेलने और बुजुर्गों को सैर करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शहरवासियों सरण प्रसाद, सन्नी खन्ना, लता कुमारी, कालू राम, अश्वनी कुमार, अभिषेक कौशल, प्रकाश चंद, नरेश कुमारी आदि ने कहा कि लंबे समय से भोटा में पार्क बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक एक भी वार्ड में पार्क का निर्माण नहीं हुआ है। पार्क के न होने से अक्सर बुजुर्गों को संपर्क रास्तों और सड़कों पर सैर करनी पड़ती है। इस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने नगर पंचायत से पार्क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

नगर पंचायत की ओर से भोटा में भव्य चिल्ड्रन पार्क का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके लिए भूमि चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि चयनित होते ही पार्क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ताकि बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

सपना सोनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें