फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कलूर गांव में सोमवार को कार की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल हो गई हैं। जिन्हें आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल एक वृद्धा को टांडा तथा दूसरी महिला को हमीरपुर रेफर कर दिया गया। केसो देवी (75) पत्नी रक्षपाल सिंह तथा सुनीता (48) पत्नी बलवंत सिंह निवासी गांव बंटेरा मझियार नादौन अंब एनएच पर कलूर गांव में सड़क किनारे चल रही थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान नादौन से कलूर की ओर जा रही कार के चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी, जिस कारण दोनों सड़क किनारे गिर पड़ीं। वहीं, चालक कार को मौके पर छोड़कर वहां से चला गया। आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को नादौन अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में वृद्धा केसो देवी के एक हाथ की अंगुली का कुछ भाग कट गया है। परिजनों ने कहा कि दोनों महिलाएं कलूर में रिश्तेदार की मौत पर शोक प्रकट करने गई थीं। वहां से घर की ओर लौटते हुए यह दुर्घटना हो गई। कार चालक की पहचान अमनदीप निवासी गांव जलाड़ी के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने कहा कि मामला दर्ज करके आगे की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें