फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में दो और लोग कोरोना संक्रमित निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। इन दो नए मामलों के साथ जिले में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 302 पहुंच गया है। जिले में 279 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि, तीन की पूर्व में मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 20 है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को आई रिपोर्ट में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक का रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह 19 जुलाई को मुंबई से हमीरपुर पहुंचा था। जबकि, 21 जुलाई को उत्तराखंड से लौटा 27 वर्षीय कोरोना संक्रमित नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर तीन का रहने वाला है। इन दोनों के 25 जुलाई को सैंपल लिए गए थे। इन दोनों कोरोना संक्रमितों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके अलावा मंगलवार को तीन कोरोना संक्रमितों की जांच रिपोर्ट निगेटिव भी आई है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि मंगलवार को जिला में दो नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि तीन की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
बाक्स:
एपीएमसी कार्यालय को किया सैनिटाइज
कोरोना संक्रमित भाजपा के पूर्व विधायक के प्राथमिक संपर्क में आए एपीएमसी के चेयरमैन के कार्यालय को मंगलवार को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही पूरी सब्जी मंडी में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया ताकि, कोरोना संक्रमण की कोई संभावना न रहे। उधर, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा ने कहा कि वह गृह संगरोध में हैं और स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सब्जी मंडी परिसर और कार्यालय को सैनिटाइज करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें