फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में कोरोना के दो नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों ही कोरोना संक्रमित बाहरी राज्यों से लौटे हैं। इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही इनके प्राथमिक संपर्क में आए लोगों की पहचान कर कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

उपमंडल सुजानपुर के गांव जियाड़ा का रहने वाला 66 वर्षीय व्यक्ति अपनी पत्नी और बेटे के साथ 14 जुलाई को दिल्ली से हमीरपुर लौटा था। हमीरपुर पहुंचने पर तीनों हमीरपुर के एक होटल में संस्थागत क्वारंटीन थे। जबकि, उपमंडल भोरंज के गांव दबरेहड़ा का 39 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति 11 जुलाई को अपने भाई के साथ सोनीपत से हमीरपुर लौटा था। यह दोनों गृह संगरोध में थे। इन दो नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 288 पहुंच गई है। हालांकि, 273 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। तीन कोरोना संक्रमितों की पूर्व में मौत भी हुई थी। वर्तमान में जिला में सक्रिय मामलों की संख्या 12 हो गई है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि जिला में दो नए कोरोना संक्रमित लोग सामने आए हैं। दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें