फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पशु मित्र के छह पदों के लिए 20 अभ्यर्थियों का हुआ साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। नादौन के उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को पशु मित्र के छह रिक्त पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार में 20 अभ्यर्थी शामिल हुए। इस दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. संदीप पाटिल ने बताया कि छह पदों के लिए कुल 90 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। 21 अप्रैल को हुए ग्राउंड टेस्ट में 54 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे, जबकि 18 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार में 20 अभ्यर्थी उपस्थित हुए।
चयन प्रक्रिया के लिए एसडीएम नादौन निशांत शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी। इसमें अतिरिक्त निदेशक डॉ. संजीव कुमार, डॉ. संदीप पाटिल, डॉ. पंकज लखनपाल और डॉ. भारती सदस्य रहे। डॉ. संदीप पाटिल ने कहा कि दस्तावेज सत्यापन निर्धारित नियमों के अनुसार पूरा कर लिया गया है और जल्द परिणाम जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें