फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ डिग्री नहीं, काबिलियत हासिल करने का करें प्रयास : बैरवा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने निजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में किया आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष एवं कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि शिक्षा का मकसद सिर्फ डिग्री हासिल करना ही नहीं होना चाहिए, बल्कि युवाओं को डिग्री के साथ-साथ उससे संबंधित काबिलियत हासिल करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। तभी वे जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। बुधवार को भोटा के निकट मनसूई में निजी महाविद्यालय में पारितोषिक वितरण समारोह गैलेक्सी में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए बैरवा ने युवाओं से यह आह्वान किया। कहा कि आज के दौर की मांग के अनुसार अपने भीतर काबिलियत एवं स्किल विकसित करें।
विज्ञापन

उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा काॅलेज की पत्रिका का विमोचन भी किया। शिक्षण सोसायटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सोसायटी एवं कॉलेज की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. राजकुमार धीमान ने संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। जबकि, कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष ढटवालिया, अरविंदर कौर डोगरा, पार्टी के अन्य पदाधिकारी अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें