फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन स्थापित

विज्ञापन
भोरंज अस्पातल में ट्रूनाट मशीन के साथ बीएमओ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज में एमडीआर टीबी के मरीजों की भी जांच हो सकेगी। ऐसे मरीज के बलगम को सैंपल की जांच के लिए उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज के बाद जिला के अन्य किसी अस्पताल में इस प्रकार की पहली मशीन लगी है। भोरंज अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन लग जाने से अब यह सुविधा आसान हो गई है।
विज्ञापन

बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने बताया कि सिविल अस्पताल भोरंज में ट्रूनाट मशीन ने काम शुरू कर दी है। इसकी सोमवार को प्रयोग कर जांच की गई। इससे एमटीबी तथा एमडीआर टीबी दोनों ही तरह की टीबी की यहीं पर जांच हो सकेगी। अभी तक यहां पर माइक्रोस्कोपी से केवल एमटीबी या सामान्य टीबी की ही जांच होती थी। ट्रूनाट मशीन लग जाने से एमडीआर टीबी की भी जांच हो सकेगी। साथ ही इसमें कोरोना जांच के आरटीपीसीआर टेस्ट भी चिप बदलकर आसानी से हो सकेंगे।
डॉ. ललित कालिया ने बताया कि हंस फाउंडेशन ने हिमाचल में 11 मशीनें दान की थी। इसमें भोरंज अस्पताल को यह मशीन मिलने में सफलता प्राप्त हुई। इस मशीन की कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। मशीन के लगने से क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी को टीबी रोग के टेस्ट करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। एक घंटे में ही यह इसके रिजल्ट मरीजों को मिल जाएगा। इस मशीन के मिलने पर सीएमओ हामीरपुर आरके अग्निहोत्री का भी विशेष योगदान रहा है। आने वाले दिनों में अरटीपीसीर टेस्ट भी शीघ्र शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

इस बारे में भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि भोरंज की जनता के अनुरूप ही भोरंज में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और वे भोरंज की जनता के हक के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही भोरंज अस्पताल का कायाकल्प होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें