डाक विभाग का तिरंगा अभियान शुरू
अभी तक जिला मुख्यालय में ही मिल रहा
अन्य डाक विभाग के कार्यालयों को भी भेजी आपूर्ति
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर उपलब्ध करवाया जाता है तिरंगा
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। डाक विभाग का प्रदेशभर में तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। हर घर में 25 रुपये में तिरंगा फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर वर्ष डाक विभाग तिरंगा अभियान चलाता है। हर डाक विभाग के कार्यालय में गांव के लोगों को तिरंगा उपलब्ध करवाया जाता है ताकि सभी लोग स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहरा सकें। भोटा चौक स्थित डाक विभाग के जिला मुख्यालय के कार्यालय में लोगों को यह तिरंगा उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं, सब डिवीजन कार्यालयों में भी इसकी आपूर्ति की जा रही है। अभी गत वर्ष आई आपूर्ति ही खत्म की जा रही है।
मांग के हिसाब से और आपूर्ति भी पहुंचेगी। यह अभियान 14 अगस्त तक जारी रहेगा। स्वतंत्रता के मौके पर हर व्यक्ति चाहता है कि तिरंगे को सम्मान दें और तिरंगा फहराएं। इस बारे में डाक विभाग के एएसपी सूरम सिंह बन्याल ने कहा कि प्रदेशभर में तिरंगा अभियान शुरू हो गया है। हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और डाक विभाग हर घर में तिरंगा पहुंचाने का कार्य करेगा।