फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डाडू में मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा मुंडा को किया नमन

Mon, 16 Nov 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
ग्राम पंचायत डाडू में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विध
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत डाडू में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने विशेष रूप से शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनका जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और अपने समाज की संस्कृति एवं परंपराओं को सुरक्षित रखने की प्रेरणा देता है।
बिरसा मुंडा केवल जनजातीय समाज के महानायक ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के विचार आज भी सामाजिक एकता, समानता, अधिकारों और आत्मसम्मान का संदेश देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने विचार साझा किए और भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें