फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वाॅलीबाॅल में युवा मंडल बकारटी बना विजेता

Mon, 16 Nov 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शिव शक्ति युवा मंडल बकारटी की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
विज्ञापन
हमीरपुर। शिव शक्ति युवा मंडल बकारटी की ओर से माय भारत के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाने का आह्वान किया। नरेंद्र अत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सराहनीय पहल है।
इससे युवाओं की प्रतिभा निखरती है और वे सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ते हैं। प्रतियोगिता में वाॅलीबाॅल, रस्साकशी और एथलेटिक्स के मुकाबले करवाए गए। रस्साकशी में युवा मंडल बकारटी ने पहला और युवा मंडल नालटी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, अनुराग शर्मा द्वितीय और शिवम गौतम तृतीय रहे। वहीं, वालीबाल में युवा मंडल बकारटी विजेता और युवा मंडल जंगल रूप उपविजेता रहा।
इस मौके पर राजाराम युवक मंडल के अध्यक्ष दीक्षित गौतम, परशुराम युवा मंडल के अध्यक्ष विकास शर्मा और शिव शक्ति युवक मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें