फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठारा गांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, मलबे में दबने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
भोरंज क ठारा गांव में मलबे के नीचे दबे व्यक्ति को निकालते ग्रामीण और पुलिस कर्मी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के ठारा गांव में वीरवार सुबह करीब 9:00 बजे स्टेलपोश मकान पर चीड़ का पेड़ गिर गया। इससे मकान की दीवार ढह गई। घर में मौजूद साजन (32) पुत्र फूला राम की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। गांव में सड़क सुविधा नहीं होने से जेसीबी मशीन घर तक नहीं पहुंच पाई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों ने मलबे को हटाकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भलवाणी के प्रधान अमनदीप का कहना है कि यह हादसा मकान पर चीड़ का पेड़ गिरने के कारण हुआ है। मृतक साजन नेपाल का रहने वाला था। वह बचपन से ही सुदेश कुमारी पत्नी हेमराज के घर पर काम करता था। उसे रहने के लिए अलग मकान दिया गया था। हादसे के दौरान साजन कुमार घर के अंदर खाना बना रहा था। हलका पटवारी वासुदेव और विधायक कमलेश कुमारी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया और हरसंभव सहायता प्रदान करने की बात कही। भोरंज पुलिस थाना के एसएचओ सूरम सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा आगामी कार्रवाई की जा रही है।
बाक्स:
मांज गांव में मकान जमींदोज
ग्राम पंचायत भलवाणी के गांव मांज में एक दो कमरों का स्लेटपोश मकान जमींदोज हो गया। यह मकान कुंता देवी पत्नी तुलसी राम का है। पंचायत प्रधान अमनदीप ने कहा कि मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना पटवारी को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें