फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं, अभिभावकों ने चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की उठाई मांग

विज्ञापन
डॉक्टर और उनके अभिभावक अपनी नियुक्तियों को लेकर हमीरपुर परिधि गृह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। प्रदेश के तीन सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज से बैच 2016 में पास हुए चिकित्सकों ने अपने अभिभावकों सहित नियुक्तियों को लेकर मंगलवार को हमीरपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व के वर्षों की भांति इस वर्ष के पास आउट डॉक्टरों को भी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने वर्ष 2022 में 500 मेडिकल अधिकारियों के अतिरिक्त पदों के सृजन, उन्हें भरने के बारे में बजट सत्र में की गई पहल के लिए प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया। अभिभावकों ने कहा कि सरकार की ओर से पहले ही 144 पद अप्रैल 2022 में सृजित कर दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने आग्रह किया कि वर्तमान में 35 खंड मेडिकल अधिकारियों के पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों पर मेडिकल अधिकारियों की पदोन्नति करने पर 35 पद अलग से रिक्त हो जाएंगे। मार्च 2022 से मई 2022 के अंतराल में भी 50-60 मेडिकल अधिकारी अवश्य अपने पदों से सेवानिवृत्त हुए होंगे। इससे यह पद भी भरने के लिए उपलब्ध हैं।
इस वर्ष पीजी करने के लिए 60-70 फ्रेश डॉक्टरों का चयन भी इन पासआउट डाक्टरों के बीच में से होना तय है। अभिभावकों और अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अगर सरकार 230 के लगभग अतिरिक्त पदों का सृजन करके उन्हें पूर्व की भांति साक्षात्कार के माध्यम से वर्तमान में उपलब्ध पदों को एकमुश्त भरने का मंत्रिमंडल में प्रस्ताव पारित करने की अनुकंपा करती है तो बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल पाएगा। वहीं, प्रदेश भर के समस्त चिकित्सा संस्थानों में रिक्त चल रहे डाक्टरों के पद भर जाने से आम जनता को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रतिनिधिमंडल में अभिभावक कुलदीप चड्ढा, डॉ. विजेंद्र, डॉ. दिनेश, प्रवीण, प्रशिक्षु डॉ. आकृति शर्मा, रिया, शिल्पा, शौर्य, काकशम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें