खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त व जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी फलों के सैंपल भरते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय की दुकानों में दबिश देकर फलों और सब्जियों के सात सैंपल भरे। विभाग की टीम इन सैंपलों को कंडाघाट लैब में भेजेगी। यहां इनकी जांच की जाएगी यदि यह सैंपल फेल होते हैं तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की टीम ने मंगलवार को हमीरपुर बाजार में करीब एक दर्जन दुकानों में औचक निरीक्षण कर सब्जियों और फलों के सैंपल लिए हैं। इस दौरान विभाग की टीम ने केले, अनार, संतरा, चीकू और पपीता सहित अदरक और बैंगन के सैंपल भरे। जिला के लोगों को उचित गुणवत्ता के फल और सब्जियां उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला ने कहा कि मंगलवार को हमीरपुर की दुकानों से पांच फलों और दो सब्जियों के सैंपल भरे हैं। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।