फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए तीन टीमें गठित

Thu, 28 Aug 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय भोरंज को नगर पंचायत का दर्जा देने के बाद इसकी मतदाता सूचियां तैयार करने एवं इनके सत्यापन की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत भोरंज के सभी सात वार्डों में मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में पटवारी, पंचायत सचिव और बूथ लेवल अधिकारी शामिल किए गए हैं।
ये टीमें अपने-अपने वार्डों में जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन करेंगी। वार्ड वाइज मार्किंग करेंगी तथा मतदाताओं को उनके वार्ड नंबर की जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया आठ सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सत्यापन के बाद भी किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में छूट जाएगा, तो वह राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची के आधार पर अपना नाम एसडीएम कार्यालय में जाकर दर्ज करवा सकता है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र भोरंज के सभी निवासियों से मतदाता सूचियों की सत्यापन प्रक्रिया में सहयोग की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें