फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा हमीरपुर

Thu, 28 Aug 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शिव मंदिर हमीरपुर में सजे पंडाल में स्थापित गणपति भगवान की मूर्ति। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
हमीरपुर। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों और शोभायात्रा के साथ शिव मंदिर हमीरपुर में गणराज की मूर्ति स्थापित हुई। गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणपति बप्पा मोरया कमेटी ने शिव मंदिर से बस अड्डा, नादौन चौक और गांधी चौक से होते हुए शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

व्यापारियों ने फूल बरसाकर गणेश भगवान का स्वागत किया। शाम 4:30 बजे सैकड़ों श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा में शामिल हुए। 5:30 बजे के करीब मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ गणराज की मूर्ति स्थापित की गई। मोदक, पान, मेवा और ध्रुव के भोग के साथ गणेश भगवान को भोग लगाया गया।
मंदिर परिसर में शाम 7:30 से लेकर रात 10:00 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें लोक कलाकारों ने भगवान गणेश की स्तुतियों के साथ जन्म कथा का व्याख्यान किया। गणपति बप्पा मोरया कमेटी के प्रधान सौरभ सोनी, सदस्यों विनय सोनी, मोहन कदम, आकाश हांडा, अंकुश पुरी आदि ने कहा कि गणेश महोसव समिति हमीरपुर में पिछले 13 वर्षों से धूमधाम से मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

चार सितंबर को मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पांच सितंबर को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बाजार का चक्कर लगाकर नादौन में मूर्ति को विसर्जित किया जाएगा।

शिव मंदिर हमीरपुर में सजे पंडाल में स्थापित गणपति भगवान की मूर्ति। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें