फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हजारों लोगों को चौथे दिन मिला पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। चार दिन बाद सोमवार को नियाटी मझोट, नौहंगी, भूंपल और जोलसप्पड़ समेत सभी जल परियोजनाओं के तहत पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई। चार दिन पहले अचानक रात के अंधेरे में किसी अज्ञात व्यक्ति ने गंदा तरल पदार्थ नाले के माध्यम से कुणाह खड्ड में छोड़ दिया था। उससे खड्ड में स्थित जल परियोजनाओं के आसपास का पानी बदबूदार और गंदा हो गया था। गनीमत यह रही कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को सप्लाई छोड़ने से पहले ही किसी ने इसकी सूचना दे दी। इसके चलते सभी जल परियोजनाओं के भंडारण टैंकों की मोटरें बंद थीं। इसकी वजह से जल भंडारण टेंकों में गंदा पानी एकत्रित नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही विभाग ने एहतियात के तौर पर सभी मोटरों को चार दिन तक बंद रखा और निरंतर पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच करने में जुटे रहे। अब चार दिन बाद सोमवार से सभी जल परियोजनाओं के तहत पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी। इससे अब इलाकावासियों को जलसंकट से बड़ी राहत मिली है। गांव रंगस के शिवेश राणा, रमेश, राजिंद्र सिंह, संदीप शर्मा आदि ने कहा कि पानी की शुद्धता की पूरी जांच करने के बाद चौथे दिन गांव में पानी की आपूर्ति विभाग ने की। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जिस किसी ने भी क्षेत्र के सबसे बड़े जलस्रोत कुणाह खड्ड के पानी को जाने-अनजाने में गंदा करने का प्रयास किया है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

विभाग के सहायक अभियंता अमित चौधरी ने कहा कि सभी जल परियोजनाओं के तहत पानी की सप्लाई सोमवार से बहाल कर दी गई है। अब क्षेत्र में किसी भी तरह का जलसंकट नहीं रहेगा। विभाग की ओर से पानी के सैंपलों की रिपोर्ट सही आने के बाद अब पानी की आपूर्ति नियमित रूप से छोड़ोने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें