हमीरपुर। नगर परिषद में रसोई और बाथरूम के पानी को खुले में फेंकने वालों पर नगर परिषद शिकंजा कसेगी। नगर परिषद ने शहरभर के लोगों को रसोईघर, बाथरूम का पानी खुले में न फेंकने के निर्देश जारी किए हैं।
नगर परिषद के 11 वार्डों में मकान मालिकों, होटल और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि रसोईघर, बाथरूम से निकलने वाले पानी को जल शक्ति विभाग की मंजूरी लेने के बाद व्यवस्थित लाइन में डालें। शहर के कई लोग नालियों में प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा फेंक रहे हैं। इससे नालियों में गंदगी रहती है।
नगर परिषद के ईओ किशोर लाल ठाकुर का कहना है कि जल शक्ति विभाग विभाग की मंजूरी के बाद सभी घरों को सीवरेज कनेक्शन से जुड़ने के आदेश दिए हैं। इसके लिए लोगों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। यदि कोई व्यक्ति नगर परिषद के आदेशों को पालन नहीं करता है। उसके खिलाफ नगर परिषद एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।