फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अगले महीने मिलेगी भट्ठा-कुडार सड़क पर राहत

Mon, 08 Jun 2026 11:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित भट्ठा-कुडार सड़क विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण परियोजना अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। करीब 28.89 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही 26 किलोमीटर लंबी सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। वर्तमान में केवल छह किलोमीटर हिस्से में टारिंग का कार्य शेष है, जिसे लोक निर्माण विभाग ने 30 जून तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही इस सड़क के संकरे और जर्जर हिस्सों के कारण स्थानीय लोगों, किसानों, विद्यार्थियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के बाद न केवल यातायात अधिक सुगम और सुरक्षित होगा, बल्कि क्षेत्र के गांवों की संपर्क व्यवस्था भी मजबूत होगी।
करीब दो वर्षों में तैयार हुई इस परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण, कटिंग, ड्रेनेज निर्माण और बेस तैयार करने सहित विभिन्न कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरे किए गए। अब अंतिम चरण में टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय कुमार, आशुतोष, नरेश और वीना कुमारी ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र में परिवहन सुविधाओं में सुधार होगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और बरसात के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी।
सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। विभाग निर्धारित समय सीमा के भीतर शेष छह किलोमीटर हिस्से का कार्य पूरा करने के लिए पूरी गति से काम कर रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। अमन कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग धनेटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें