फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में 11 प्राथमिक और 12 माध्यमिक स्कूल होंगे मर्च, 10 से 20 के बीच हैं विद्यार्थी

Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के शुरू होने से पहले ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 10 से 20 संख्या वाले स्कूलों का डाटा तैयार कर निदेशालय को भेज दिया है। सत्र के दौरान निदेशालय की ओर से रिपोर्ट जारी होने के बाद स्कूलों को मर्ज करने, बंद करने पर फैसला होगा।
विज्ञापन

23 स्कूलों में 11 प्राथमिक और 12 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने संबंधित स्कूलों का डाटा शिक्षा निदेशालय को भेज दिया है। स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के साथ स्टाफ सदस्यों का डाटा भी भेजा गया है, ताकि स्टाफ सदस्यों को भी शिफ्ट करने के बारे में निर्णय लिया जा सके।

इन 23 स्कूलों के आसपास दो से तीन किलोमीटर दायरे में कोई भी दूसरा सरकारी स्कूल नहीं है। ऐसे में विभाग की ओर से स्कूलों को मर्ज नहीं किया गया था। बीने वर्ष 2024 में भी प्रदेश सरकार ने पांच से कम संख्या वाले प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को दो से तीन किलोमीटर दायरे में मर्ज किया था, जबकि पांच से कम संख्या के चलते 26 स्कूलों, 22 प्राथमिक और चार माध्यमिक को बंद किया गया है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के संचालन के बाद भी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। इससे स्कूल भवनों पर ताले लटक रहे हैं।

कोट

स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ाने के लिए हर तरह से प्रयास किया जाएगा। जिला में 20 से कम संख्या वाले स्कूलों की सूची निदेशालय को भेज दी गई है। स्टाफ सदस्यों का भी डाटा भेजा गया है। हाल ही में छह शिक्षा खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। बैठक में इस पर विशेष रूप से बल दिया गया है।
विज्ञापन


-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें