जंगल रोपा में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करवाते लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
हमीरपुर। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम की ओर से जंगल रोपा पंचायत के हार गांव में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. पंकज के नेतृत्व में फार्मसिस्ट सावी गुप्ता, लैब तकनीशियन मनीषा राणा और चालक नवीन ने 21 पुरुषों और 24 महिलाओं कुल 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच की। जांच में उच्च रक्तचाप के पांच, मधुमेह के चार, जोड़ों के दर्द के 17 लोग और 19 मरीज अन्य बीमारियों से ग्रसित पाए गए। मरीजों को उपयुक्त उपचार सलाह एवं दवाइयों का वितरण किया गया। गांववासियों, पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य उपस्थित लोगों ने इस सुविधा के लिए प्रयास संस्था व सांसद अनुराग ठाकुर का आभार जताया। संवाद