फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन की दुकानों के बाहर मुर्गों के खाने की हो सही व्यवस्था : अनिल

विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से आयोजित में उपस्थित दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को कार्यशाला में दी हिदायत
विज्ञापन

15 दिन के भीतर दुकानों में पाई गई खामियों को दूर करने के दिए कड़े निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से वीरवार को लोअर बाजार हमीरपुर में एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि बाजार में चिकन की दुकानों में दुकानदार साफ-सफाई को दरकिनार कर कार्य कर रहे हैं। विभाग की ओर से किए गए निरीक्षण में विशेष तौर पर चिकन की दुकानों में खामियां पाई गईं। उन्होंने कहा कि चिकन की दुकानों के बाहर मुर्गों को जाले में एक साथ ही भर दिया जाता है। जहां पर उन्हें एक से दो सप्ताह तक रखा जाता है। इसके बाद इन्हें ग्राहक की डिमांड के अनुरूप काटा जाता है। अधिकांश दुकानों पर दुकानदारों की ओर से मुर्गों के लिए पानी या दाने की उचित व्यवस्था भी नहीं की जाती।
विज्ञापन

वहीं, इन्हें जीवित मुर्गों के सामने ही काटा जाता है जो नियमों के बिल्कुल गलत है। मीट की दुकानों पर मांस काटने का स्थान अलग होना चाहिए। जिले के बाजारों में निरीक्षण में चिकन की दुकानों पर कई तरह की खामियां पाए जाने के बाद चिकन शॉप संचालकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालकों को 15 दिन में खामियां सुधारने के लिए कहा गया है। यदि उसके बाद कमियां पाई गईं तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला सहित सहयोगी संदीप कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें