फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति सदस्य

विज्ञापन
आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश
विज्ञापन
आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में हुई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। एडीएम ने समिति के सभी सदस्यों और संस्थान के अधिकारियों को रैगिंग को लेकर हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसलिए रैगिंग के संबंध में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। रैगिंग से संबंधित किसी भी तरह की घटना का पता चलते ही तुरंत सूचित करें और त्वरित कदम उठाएं। रैगिंग एक कुप्रथा है और इससे कई होनहार विद्यार्थियों की जान भी जा चुकी है। रैगिंग के आरोपी विद्यार्थी को बिना वारंट के गिरफ्तार किया जा सकता है और उसे तीन साल की सजा एवं जुर्माना हो सकता है। विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने संस्थान में रैगिंग रोकने के लिए किए गए विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी। समिति के सभी सदस्यों ने इन प्रबंधों पर व्यापक चर्चा की। पुनीत बंटा ने बताया कि 12 अगस्त को संस्थान में एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई, रैगिंग न करने की शपथ दिलाई गई तथा रैगिंग विरोधी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों से अवगत करवाया गया। संस्थान में 12 से 18 अगस्त तक मनाए गए एंटी रैगिंग सप्ताह के दौरान नारा लेखन, निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों को लघु वृत्त चित्र और लघु नाटक दिखाया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में कनिका बनियाल, अक्षय ठाकुर और प्रांजल छाजटा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किए। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सौरव शर्मा प्रथम, शुभम द्वितीय और अंकित राणा तृतीय रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें