फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सठवीं पंचायत के तीन घरों में चोरी

Sun, 20 Dec 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बिझड़ी (हमीरपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 पुलिस चौकी बिझड़ी की सठवीं पंचायत में चोरों ने शनिवार रात तीन घरों में सेंधमारी की है। दो घरों से चोर 25 हजार रुपये की नकदी और चांदी के गिलास ले गए हैं। वहीं, तीसरे घर में चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लगा है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सठवीं गांव के मनसा राम ने बताया कि शनिवार रात को उसका परिवार घर में सोया था। चोरों ने घर में सेंधमारी कर करीब 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली है।

रात को चोरों के घर में घुसने की उन्हें भनक तक नहीं लगी है। रविवार सुबह उठकर देखा तो कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं ओम प्रकाश ने बताया कि चोरों ने उसके घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर उसके घर से चांदी के गिलास चोरी कर ले गए हैं। घर में शातिरों के हाथ और कुछ नहीं लग पाया है। सठवीं गांव के ही अशोक कुमार के घर में भी चोरों ने शनिवार रात सेंधमारी की है, लेकिन यहां शातिरों को कुछ भी हाथ
विज्ञापन


नहीं लग पाया है। तीनों परिवारों को सुबह चोरी की वारदात की भनक लगी है, जबकि तीनों परिवारों के सदस्य वारदात की रात घर में ही थे। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच तीनों परिवारों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी राजेंद्र सिंह जसवाल का कहना है कि पुलिस ने चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें