फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तार कार ने पहले स्कूटी को उड़ाया फिर दूसरी कार को मारी टक्कर

विज्ञापन
The speeding car first blew up the scooty then hit the second car
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत ट्राला यूनियन हमीरपुर के पास एक तेजरफ्तार कार ने पहले स्कूटी सवार को उड़ाया और फिर सामने से आ रही एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्जकर कार को जब्त कर लिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

वीरवार शाम को ट्राला यूनियन हमीरपुर के पास एक तेजरफ्तार कार ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार की टांग में गंभीर चोट आई है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं।
वहीं, स्कूटी सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही एक अन्य कार को टक्कर मार दी। जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्जकर छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चल रहा है। पुलिस ने कार को जब्त कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें