फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स उड़ा कर भाग रहे युवक को महिला ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। स्थानीय बस अड्डे पर गहनों और नकदी से भरा महिला का पर्स एक युवक ने उड़ा लिया। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए युवक के पीछे भागकर उस दबोच लिया और उससे पर्स बरामद कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। वहीं, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कपूरथला से अपने मायके जमूली गांव जा रही एक महिला रविवार दोपहर को जब नादौन बस अड्डा पर उतरी तो वह सड़क किनारे एक रेहड़ी पर खाना खाने लगी। इस दौरान उसने अपना पर्स साथ में ही रख दिया। एक युवक भी वहां खड़ा था।
महिला जब खाना खाकर हटी तो उसने देखा कि उसका पर्स वहां से गायब था। इस पर उसने आसपास नजर दौड़ाई तो उसे वही युवक तेज गति से चलता हुआ दिखाई दिया। महिला ने दौड़कर उस युवक को वहां से कुछ दूरी पर दबोच लिया और शोर मचाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। जब उस युवक के थैले की तलाशी ली गई तो उसमें से महिला का पर्स बरामद हुआ। इस दौरान लोगों ने आरोपी की पिटाई भी कर डाली। महिला वृंदा कुमारी कपूरथला से अपने मायके ज्वालामुखी क्षेत्र के जमूली गांव जा रही थी। नादौन बस अड्डा पर उसे लेने उसका भाई सरवन सिंह आने वाला था। वृंदा कुमारी ने बताया कि वह अपने भाई के साथ भाई के बेटे की सगाई में रही थी। इसलिए पर्स में गहने व नकदी रखी थी। वहीं, उसका मोबाइल व अन्य जरूरी दस्तावेज भी उसी पर्स में थे। चोरी करने वाला युवक सुजानपुर क्षेत्र का बताया जा रहा है। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन योगराज चंदेल ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें