फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष से एक व्यक्ति, महिला की शिक्षा से पूरा परिवार होता है शिक्षित : चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डाक मंडल हमीरपुर के तहत बोहणी में डाक विभाग के सौजन्य से महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रवर अधीक्षक डाक मंडल हमीरपुर आरके चौधरी ने की। महिलाओं के लिए डाक विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। चौधरी ने बताया कि हमीरपुर डाक मंडल आठ मार्च तक महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। विभिन्न स्थलों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कोई भी पढ़ी-लिखी महिला डाक विभाग में एजेंट के रूप में कार्य कर सकती है। इसी तरह डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा की एजेंसी डाक विभाग से लेकर महिलाएं लोगों को बीमा के बारे में जागरूक कर आजीविका का साधन चुन सकती हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से डाक विभाग के माध्यम से 10 वर्ष तक की कन्याओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरू करना महिला सशक्तीकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम है। इस योजना से बच्चियों की शिक्षा एवं शादी के लिए आसानी से अच्छी जमा पूंजी धीरे-धीरे इकट्ठी हो जाती है। आरके चौधरी ने बताया कि दिन प्रतिदिन महिलाओं की भागीदारी हर कार्य में बढ़ रही है। पुरुष को शिक्षित करोगे तो एक व्यक्ति शिक्षित होगा, लेकिन एक महिला को शिक्षित करेंगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। इस दौरान प्रवर अधीक्षक ने छोटी कन्याओं के सुकन्या समृद्धि खाते डाकघर में खुलवाने का आग्रह किया। इस मौके पर निरीक्षक डाक विभाग हमीरपुर रजनीश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक हमीरपुर शाखा मोहित शारदा, डाक पर्यवेक्षक जगपाल सिंह, भीम सिंह, शमशेर सिंह, बीडीसी रेशमा पठानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें