फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस की कलाकृतियों के प्रोत्साहन और विपणन की व्यवस्था होगी : डीसी

विज्ञापन
नादौन में बांस प्रशिक्षण शिविर के दौरान उपायुक्त के साथ प्रशिक्षु व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। उपमंडल नादौन की ग्राम पंचायत झलाण के गांव घरोह में वीरवार को बांस हस्तशिल्प प्रशिक्षण शिविर का उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने निरीक्षण एवं अवलोकन किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन बांस के कारीगरों और उनकी बनाई गई कलाकृतियों को प्रोत्साहित करेगा तथा इन कलाकृतियों के बेहतर विपणन की व्यवस्था भी करेगा। इस एक माह के शिविर में क्षेत्र की महिलाएं, युवा और बांस के कारीगर भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

देवश्वेता बनिक ने कहा कि स्वर्णिम हिमाचल और अन्य सरकारी समारोहों के दौरान उपहार एवं स्मृति चिह्न के रूप में बांस की कलाकृतियां ही दी जाएंगी। इसके अलावा विभिन्न मेलों, उत्सवों और अन्य आयोजनों के दौरान बांस के कारीगरों तथा उनकी कलाकृतियों को स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे। अन्य माध्यमों से भी बांस की कलाकृतियों के विपणन की व्यवस्था की जाएगी।
देवश्वेता बनिक ने कहा कि हमीरपुर जिले में घरोह के अलावा गांव करेर, कश्मीर, नाल्टी, बीड़-बगेहड़ा और भुक्कड़ में भी बांस हस्तशिल्प प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विजय चौधरी ने कहा कि बांस हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए गांव घरोह में आठ फरवरी से 8 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में पद्मश्री करतार सिंह सौंखले और निफ्ट की प्रशिक्षक अर्चना क्षेत्र की महिलाओं, युवाओं और बांस के अन्य कारीगरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें