फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश से गिरी धमरोल स्कूल के कमरे की दीवार

Tue, 16 Sep 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। भारी बारिश के चलते सोमवार को राजकीय उच्च पाठशाला धमरोल के एक कमरे की दीवार गिर गई । इससे अन्य कमरों को भी खतरा पैदा हो गया है। सात कमरों वाले स्लेटपोश स्कूल भवन का निर्माण वर्ष 1971 से 1975 के बीच में हुआ। भवन की छत की मरम्मत लंबे समय से न होने के कारण जर्जर है। इससे अब बारिश का पानी छत से गिर कर भवन की दीवारों पर गिर रहा है। इससे भवन के एक कमरे की दीवार अचानक गिरने से खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा एक अन्य कमरे की स्थिति भी खराब है। छत से पानी टपक रहा है।
विज्ञापन

धमरोल पंचायत उपप्रधान विजय कुमार व स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रिखी राम ने जर्जर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भोरंज विधायक सुरेश कुमार, उपायुक्त अमरजीत सिंह व शिक्षा उपनिदेशक उच्चतर डॉ. एमआर चौहान से स्कूल भवन की छत की मरम्मत के लिए बजट जारी करने की मांग की है। स्कूल के मुख्याध्यापक केवल कृष्ण ने कहा कि स्कूल के भवन की छत जर्जर होने से बारिश का पानी दीवार पर पड़ रहा है। इससे एक कमरे को नुकसान हुआ है और अन्य कमरों में खतरा बना हुआ है। बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बैठाया जा रहा है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें