फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया जीएसटी सुधार व्यापार को आसान बनाने में अहम कदम : अनुराग

Tue, 16 Sep 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार शाम को हमीरपुर जिले के व्यापार प्रकोष्ठ और स्थानीय व्यापारियों के साथ हमीर भवन परिसर में एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। बैठक में अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि नया जीएसटी सुधार जीवन और व्यापार को आसान बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों से कई महत्वपूर्ण वस्तुओं पर कर की दरों में कमी के साथ सभी क्षेत्रों को राहत मिलेगी। ठाकुर ने जीएसटी कर दरों में कटौती को एक ऐतिहासिक निर्णय बताया। स्थानीय व्यापारियों ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि कैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने भारत में खरीदारी के चलन को बदल दिया है। वे सुविधा के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी मूल्य प्रदान कर रहे हैं। उनकी अनियंत्रित वृद्धि स्थानीय व्यवसायों के लिए खतरा बन रही है। ठाकुर ने बताया कि निष्पक्ष व्यवहार और स्थानीय दुकानदारों का समर्थन करके भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत और संतुलित बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें