फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पालमपुर चौक पर लगाई परी की मूर्ति गायब, नहीं मिल रहा उचित स्थान

Wed, 01 Apr 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पालमपुर चौक पर लगाई थी परी की मूर्ति। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। हमीरपुर के पालमपुर चौक पर आकर्षण को लेकर स्थापित परी की मूर्ति एक वर्ष के भीतर ही गायब हो गई है। लाखों रुपये का बजट खर्च करने के बाद भी नगर परिषद की ओर से मूर्ति को दोबारा स्थापित नहीं किया गया है।
विज्ञापन

हालात ऐसे हैं कि मूर्ति को जर्जर भवन के समीप रखा गया है, जिससे मूर्ति कभी भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। नगर परिषद की यह कार्रवाई शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते वर्ष राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के दौरान नगर परिषद सुजानपुर की ओर से शहरभर के सौंदर्यीकरण के लिए आनन-पालन में सिद्ध चौक पर एक परी की मूर्ति स्थापित की गई, ताकि शहर में होली मेले के दौरान शहर में आने वाले लोगों को आकर्षित किया जा सके।
मूर्ति स्थापित होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी चौधरी सिद्धू राम के परिजनों ने परी की मूर्ति को हटाकर उसके स्थान पर चौधरी सिद्धू राम की मूर्ति स्थापित करने की मांग उठाई थी, लेकिन नगर परिषद सुजानपुर ने स्वतंत्रता सेनानी की मूर्ति को चौक पर अन्य स्थान पर स्थापित करवा दिया और चौक की जगह खाली रह गई। ऐसे में परी की मूर्ति पर खर्च किया गया बजट नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लगा रहा है।
विज्ञापन


कोट

सिद्धू राम चौक से परी की मूर्ति को हटा दिया गया है और इस सुरक्षित रखा गया है। अब मूर्ति को किसी अन्य स्थान पर स्थापित किया जाएगा, ताकि शहर को सुंदर बनाया जा सके। - तिलक राज, कनिष्ठ अभियंता, नगर परिषद सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें